चंडीगढ़ में पार्किंग विवाद में ऊना के आढ़ती की हत्या
चंडीगढ़ में गाड़ी पार्किंग को लेकर हुए विवाद में ऊना जिले के कुटलैहड़ (बौल) निवासी आढ़ती देशराज (43) की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि विवाद के दौरान UP निवासी एक व्यक्ति और उसके बेटों ने देशराज पर हमला किया। गंभीर रूप से घायल देशराज की मौत हो गई।
घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वारदात की सूचना से ऊना में भी शोक की लहर है।
#Chandigarh #Una #Kutlehar #CrimeNews #KhabreinLive #HimachalNews