Public App Logo
टीकमगढ़ : महिला सुरक्षा को लेकर पुलिस का बड़ा अभियान, 800 से अधिक संदिग्धों पर कार्रवाई टीकमगढ़ जिले में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा चलाया जा रहा "मजनू अभियान" लगातार प्रभावी साबित हो रहा है। पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई के निर्देशन में जिलेभर में संवेदनशील क्षेत्रों, स्कूल-कॉलेजों, बाजारों एवं सार्वजनिक स्थलों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। अभियान के तहत पुलिस टीमों द्वारा नियमित गश्त, चेकिंग एवं औचक निरीक्षण किए जा रहे हैं। 19 जून को महिला थाना पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की तथा असामाजिक तत्वों को सख्त चेतावनी दी। पुलिस के अनुसार अभियान के दौरान अब तक 800 से अधिक संदिग्ध व्यक्तियों पर कार्रवाई की जा चुकी है, जबकि छेड़छाड़ जैसी घटनाओं में लगभग 24 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है। पुलिस का कहना है कि सख्त कार्रवाई के साथ-साथ जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं एवं उनके परिजनों को भी जिम्मेदार व्यवहार के लिए प्रेरित किया जा रहा है। महिला सुरक्षा को और मजबूत बनाने के लिए पुलिस ने गश्त व्यवस्था तेज कर दी है, निगरानी तंत्र को सशक्त किया है तथा त्वरित प्रतिक्रिया प्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाया है। टीकमगढ़ पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि सुरक्षित एवं अपराधमुक्त वातावरण बनाने में सभी की सहभागिता सुनिश्चित हो सके। "हर महिला की सुरक्षा, हमारा संकल्प" — टीकमगढ़ पुलिस #TikamgarhPolice #MajnuAbhiyan #MahilaSuraksha #WomenSafety #TikamgarhNews #PoliceAction #MPPolice Jansampark Madhya Pradesh H Rajan Paigakhera SP Tikamgarh Collector Tikamgarh PRO Tikamgarh - Tikamgarh News