पटना के मनेर स्थित ब्यापुर गंगा नदी में शराब कारोबारियों के खिलाफ पुलिस ने छापेमारी करते हुए हथियार के साथ दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। छापेमारी टीम का नेतृत्व थाना अध्यक्ष रजनीश कुमार ने की। छापेमारी टीम में मनेर थाना के एसआई अफसर अली, अबू सुफियान, संजय चौधरी, एएसआई संजय पासवान व अभय कुमार के साथ जिला पुलिस बल के जवान शामिल रहे। पुलिस टीम ने नदी में छापेमारी करते हुए एक नाव पर सवार दो लोगों को पकड़ कर पूछताछ एवं जांच पड़ताल की। जांच पड़ताल के दौरान पुलिस ने दोनों युवकों के पास से एक देसी कट्टा, एक कारतूस व बाइक बरामद की। साथ ही नाव को भी पुलिस जब्त कर आगे की करवाई में जुटी हुई है। मामले में दोनों ने शराब के कारोबार में संलिप्तता की भी बात स्वीकार की है। मामले की पुष्टि मनेर थाना अध्यक्ष रजनीश कुमार ने की है। #patnapolice #manerthana #Weaponsseized #TwoscoundrelsArrest #nonfollowers #vairalpost
Maner, Patna | Oct 1, 2026