पटना जिले के बिहटा थाना क्षेत्र के विशंभरपुर गांव के समीप अज्ञात ट्रक ने एक बाइक में टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक सवार किशोरी सड़क पर गिर पड़ी। जिसे ट्रक ने कुचल दिया। घटना में किशोरी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक सवार किशोरी का भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतका की पहचान बिहटा, बिशनपुर गांव निवासी झुन्नु सिंह की पुत्री खुशबू कुमारी के रूप में हुई है। घायल गोलू कुमार बताया जा रहा है। मृतका व घायल युवक भाई-बहन थे। दुर्घटना के बाद लोगो ने सड़क को जाम कर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस कार्रवाई में जुटी रही। #RoadAccident #Girlsdeath #Truckbike #bihtapatna #sadakjaam #BreakingNews
Maner, Patna | Sep 30, 2026