Public App Logo
🚨 अररिया में निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार रुपये रिश्वत लेते महाप्रबंधक गिरफ्तार अररिया में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने उद्योग विभाग, अररिया के महाप्रबंधक अनिल कुमार मंडल को कथित तौर पर 50 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान रिश्वत की राशि भी बरामद किए जाने की बात सामने आई है। गिरफ्तारी की खबर मिलते ही उद्योग विभाग कार्यालय में हड़कंप मच गया। निगरानी विभाग की इस कार्रवाई के बाद एक बार फिर सरकारी कार्यालयों में भ्रष्टाचार को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। विभाग की ओर से स्पष्ट संदेश दिया गया है कि भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारी-कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। 📍 अररिया से जुड़ी हर बड़ी और सटीक खबर के लिए जुड़े रहें NavBihar 24 के साथ। #अररिया #Araria #निगरानीविभाग #भ्रष्टाचार #Bribery #ArariaNews #BiharNews #VigilanceDepartment #Corruption #BreakingNews #LatestNews #Bihar #सरकारीअधिकारी #निगरानीकार्रवाई #NavBihar24 - Araria News