केक के डिब्बे में छिपा था ‘काला राज’!
थाईलैंड से आया इंटरनेशनल पार्सल खुलते ही CBN टीम के उड़े होश
कोटा केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN) की टीम ने कार्रवाई करते हुए थाईलैंड से आए एक इंटरनेशनल पार्सल से 1.080 किलो प्रतिबंधित हाइड्रोपोनिक वीड (गांजा) जब्त किया है।
पार्सल में ऊपर से केक और अन्य सामान नजर आ रहा था, लेकिन तलाशी के दौरान उसके अंदर गांजा छिपाकर भेजे जाने का खुलासा हुआ।
बताया जा रहा है कि यह पार्सल FPO जयपुर में थाईलैंड से पहुंचा था। CBN टीम ने शक के आधार पर पार्सल की जांच की तो अंदर छिपा प्रतिबंधित मादक पदार्थ बरामद हुआ।
केक की आड़ में विदेश से गांजे की तस्करी का खेल!
CBN की कार्रवाई के बाद अब पार्सल भेजने वाले और इसके नेटवर्क से जुड़े लोगों की जांच की जा रही है।
जर्नलिस्ट मंगल सिंह हाड़ा
Ladpura, Kota | Oct 1, 2026