
Ambala Media:"
असुरक्षित इमारतों और अवैध निर्माण की शिकायत के लिए नगर निगम अंबाला ने शुरू की हेल्पलाइन
48 घंटे के भीतर शिकायतों की जांच कर नियमानुसार होगी कार्रवाई
अंबाला, 1 अक्टूबर। नगर निगम अंबाला ने शहर में असुरक्षित इमारतों, असुरक्षित एवं अनधिकृत निर्माण तथा ऐसे निर्माण कार्यों की शिकायत के लिए हेल्पलाइन शुरू की है, जिनसे आसपास की इमारतों को नुकसान पहुंचने की आशंका हो।
नगर निगम की ओर से जारी सूचना के अनुसार, पुरानी, दरारयुक्त, झुकी हुई या जर्जर अवस्था वाली इमारत, स्वीकृत योजना के बिना किया गया निर्माण अथवा असुरक्षित तरीके से चल रहा निर्माण, खुदाई या तोड़फोड़ का कार्य, जिससे आसपास की इमारतें प्रभावित हो सकती हैं, उसकी सूचना संबंधित नगर निकाय को दी जा सकती है।
इन नंबरों पर करें शिकायत
नगर निगम अंबाला: 7015631924
नगर परिषद अंबाला सदर: 9468435350
नगर पालिका बराड़ा: 9315807001
नगर पालिका नारायणगढ़: 9466934699
नगर निगम के अनुसार, प्रत्येक शिकायत की 48 घंटे के भीतर जांच की जाएगी और नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
शिकायतकर्ता को अपना पता, पहचान संबंधी जानकारी और मोबाइल नंबर उपलब्ध करवाना होगा। शिकायतकर्ता के अनुरोध पर उसकी पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
नगर निगम ने शहरवासियों से अपील की है कि किसी भी असुरक्षित या अनधिकृत निर्माण की जानकारी समय रहते संबंधित नगर निकाय को देकर संभावित हादसे को रोकने में सहयोग करें।
अंबाला मीडिया | खबरें ही खबरें
Ambala, Ambala | Oct 1, 2026