गिरिडीह में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को लेकर एसपी डॉ. विमल कुमार ने पुलिस अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। 8 अगस्त को पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में आयोजित मासिक अपराध समीक्षा बैठक में जिले की कानून-व्यवस्था, लंबित कांडों, अनुसंधान और आगामी श्रावणी मेला की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई।
एसपी ने सभी लंबित मामलों का गुणवत्तापूर्ण और समय पर निष्पादन सुनिश्चित करने को कहा। महिला संबंधी अपराधों में त्वरित कार्रवाई और जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाने का निर्देश दिया गया। न्यायालय से प्राप्त वारंट और कुर्की का समय पर निष्पादन करने के साथ लंबित पासपोर्ट एवं चरित्र सत्यापन को भी तेजी से पूरा करने को कहा गया।
इसके अलावा रात्रि गश्ती बढ़ाने, पेशेवर अपराधियों, वारंटियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। श्रावणी मेला को लेकर कांवरिया मार्ग और प्रमुख शिवालयों में सुरक्षा एवं भीड़ प्रबंधन की विशेष तैयारी पर भी जोर दिया गया।
#Giridihviews #GiridihNews #GiridihPolice #CrimeNews