Public App Logo
गिरिडीह: गांडेय थाना क्षेत्र के चरकमारा जंगल के पास से अपहरण किए गए दो युवकों को पुलिस ने बरामद कर लिया। मामले में दो प्राथमिकी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। 12 अगस्त को एसपी गिरिडीह को सूचना मिली थी कि धर्मवीर कुमार दास एवं नीतेश कुमार दास का अपराधकर्मियों ने चरकमारा जंगल के पास से अपहरण कर लिया है और रिहाई के बदले फिरौती मांगी जा रही है। सूचना के बाद एसडीपीओ सदर जीतवाहन उरांव के नेतृत्व में टीम गठित की गई। टीम ने मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के हरसिंह रायडीह स्थित उसरी नदी श्मशान घाट में छापेमारी कर दोनों युवकों को बरामद किया। पुलिस ने डाड़ीडीह निवासी मो. रिजवान अंसारी और मो. अफसर अंसारी को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से दो मोटरसाइकिल, एक ई-रिक्शा और तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए। मामले में गांडेय थाना कांड संख्या 45/26 दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। #Giridihviews #GiridihNews #GandeyNews #GiridihPolice - Giridih News