#अलीगढ़ में नशे पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 70 NDPS मामलों से जुड़े 17.621 किलो मादक पदार्थों का होगा विनष्टीकरण, ड्रग डिस्पोजल कमेटी ने शुरू की कार्रवाई,अलीगढ़। अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन दहन” के तहत जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस के मुताबिक NDPS एक्ट के 70 अभियोगों से संबंधित करीब 17.621 किलोग्राम मादक पदार्थ, जिसकी अनुमानित कीमत 41 लाख 55 हजार 400 रुपये है, का नियमानुसार विनष्टीकरण कराया जाएगा। इसमें 5.150 किलो गांजा, 2.150 किलो चरस, 0.117 किलो स्मैक और 10.204 किलो डायजापाम शामिल है। पुलिस के अनुसार मादक पदार्थों का विनष्टीकरण बायो-मेडिकल वेस्ट डिस्पोजल एजेंसी के माध्यम से किया जाएगा। कार्रवाई का उद्देश्य अवैध नशे के कारोबार पर अंकुश लगाना है।
#Aligarh #OperationDahan #DrugDisposal #AligarhPolice #NDPSAct
Koil, Aligarh | Sep 24, 2026