गोरखपुर के सांसद रवि किशन ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। एक सोशल मीडिया पोस्ट में सांसद ने यह जानकारी दी है। उन्होंने कहा है कि मुलाकात के दौरान Gen Z और युवा पीढ़ी की उम्मीदों, उनके भविष्य और गोरखपुर के विकास से जुड़े मुद्दों पर भी बातचीत हुई। सांसद ने बताया कि इस दौरान उन्होंने आगामी चुनाव को लेकर भी अमित शाह से मार्गदर्शन लिया।
[Gorakhpur, Khabar, News, BJP, Ravi Kishan]
#Gorakhpur #GorakhpurKhabar #GorakhpurNews #BJP #RaviKishan