झीरम घाटी हमले और नक्सलवाद को लेकर वन मंत्री केदार कश्यप ने कांग्रेस और प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज पर बड़ा हमला बोला है। कश्यप ने आरोप लगाया कि कांग्रेस एक तरफ शहीदों के नाम पर राजनीति करती है, वहीं दूसरी तरफ नक्सलियों के प्रति सहानुभूति रखने वाले नेताओं के विवादित बयानों पर चुप्पी साध लेती है। यह कांग्रेस की दोहरी नीति और मानसिकता को साफ उजागर करता है।
कश्यप ने तीखा सवाल पूछते हुए कहा कि प्रदेश में पांच साल तक कांग्रेस की सरकार थी, फिर तत्कालीन मुख्यमंत्री द्वारा दावा किए गए झीरम घटना के कथित साक्ष्य अब तक सार्वजनिक क्यों नहीं किए गए? उन्होंने स्पष्ट किया कि शहीदों का सम्मान भाजपा के लिए सर्वोपरि है और वीर सपूतों के नाम पर राजनीति किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
#Chhattisgarh #JhiramGhati #KedarKashyap #DeepakBaij #Congress #BJP #Raipur #ChhattisgarhPolitics #FatafatNews