
बिहार के युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी को TIME मैगजीन की 2026 TIME100 Next सूची में जगह मिली है। यह सूची दुनिया के उन उभरते सितारों को शामिल करती है, जिन्हें अपने-अपने क्षेत्र के भविष्य को आकार देने वाली प्रतिभाओं के तौर पर देखा जा रहा है। 15 वर्षीय वैभव इस सूची में शामिल होने वाले इकलौते भारतीय एथलीट हैं और सबसे कम उम्र के व्यक्ति भी हैं।
TIME ने वैभव को ‘Phenom’ श्रेणी में शामिल किया है। वह इस सूची में जगह बनाने वाले कुल सात खिलाड़ियों में शामिल हैं। वैभव ने 2024 में कम उम्र में सीनियर स्तर के क्रिकेट में कदम रखा और इसके बाद IPL में राजस्थान रॉयल्स के साथ अपनी पहचान बनाई। IPL 2025 में उन्होंने सात पारियों में 252 रन बनाए, जिसमें गुजरात टाइटंस के खिलाफ 35 गेंदों में शतक भी शामिल था।
इसके बाद वैभव ने 2026 IPL सीजन में 16 पारियों में 776 रन बनाए और 72 छक्के लगाए। जुलाई 2026 में उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ भारत के लिए T20I डेब्यू किया और भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के लिए खेलने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बने। अब TIME100 Next में जगह मिलना उनके तेजी से बढ़ते अंतरराष्ट्रीय कद की एक और बड़ी उपलब्धि है।
#VaibhavSooryavanshi #TIME100Next #IndianCricket #SportsNext