बाढ़ की भयावह स्थिति को लेकर CM से मिले अमनौर विधायक, NDRF और हेलीकॉप्टर की मांग
सारण। अमनौर विधानसभा क्षेत्र समेत सारण के कई इलाकों में बाढ़ की गंभीर स्थिति को लेकर अमनौर विधायक कृष्ण कुमार मंटू ने पटना में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।
विधायक ने मकेर के हैजलपुर सहित पानापुर और गोपालगंज के बैकुंठपुर में तटबंध क्षतिग्रस्त होने से प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य तेज करने की मांग की। ताजा रिपोर्टों के अनुसार, मकेर और अमनौर के कई गांवों में बाढ़ का पानी पहुंचा है और NH-722 पर भी पानी चढ़ने से आवागमन प्रभावित हुआ है।
ज्ञापन में विधायक ने अतिरिक्त NDRF टीम और जरूरत के अनुसार हेलीकॉप्टर की व्यवस्था, राहत शिविरों का सुचारू संचालन तथा टूटे तटबंधों की शीघ्र मरम्मत की मांग रखी।
विधायक के अनुसार, मुख्यमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए राहत एवं बचाव कार्य में तेजी लाने और हरसंभव मदद का भरोसा दिया।