फरीदाबाद: घर से 2 मोबाइल चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
फरीदाबाद में क्राइम ब्रांच सेक्टर-56 की टीम ने घर से दो मोबाइल फोन चोरी करने के मामले में आरोपी अमन निवासी कोतवाली, फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, 24-25 सितंबर की रात सेक्टर-11 चौकी क्षेत्र में एक घर से दो मोबाइल फोन चोरी हुए थे।
शिकायत के आधार पर थाना सेक्टर-8 में चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।
पूछताछ में आरोपी ने अपने शौक पूरे करने के लिए मोबाइल चोरी करने की बात बताई। पुलिस ने उसके कब्जे से दोनों मोबाइल फोन बरामद किए।
आरोपी को अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ पहले भी चोरी का एक मामला दर्ज है।