
जदयू कला, संस्कृति एवं खेल प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष बने जयदेव कुमार
Prem Kumar Gupta Sheikhpura Collectorate Sheikhpura Hunt New Randhir Kumar Soni Sunil Kumar Kushwaha सनैया पंचयात News Bihar pk Manoj Kushwaha Saghir Raza
शेखपुरा। जनता दल (यूनाइटेड) कला, संस्कृति एवं खेल प्रकोष्ठ, शेखपुरा के जिला अध्यक्ष के रूप में जयदेव कुमार को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिम्मेदारी मिलने पर जयदेव कुमार ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है, उसका निर्वहन वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी, अनुशासन और समर्पण के साथ करेंगे।
उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा, केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, शेखपुरा विधायक रणधीर कुमार सोनी, बरबीघा विधायक डॉ. कुमार पुष्पंजय, विधान पार्षद ललन प्रसाद सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कला, संस्कृति एवं खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष कृष्णा पटेल के प्रति धन्यवाद जताया।उन्होंने कहा कि जिले में संगठन को मजबूत करने के साथ कला, संस्कृति और खेल के क्षेत्र में युवाओं की प्रतिभा को प्रोत्साहित किया जाएगा। इस मौके पर विधायक रणधीर कुमार सोनी ने जयदेव कुमार को शुभकामनाएं दीं।