
#हमीरपुर में शर्मनाक वारदात: 44 लाख के बीमा के लालच में पति ने रची पत्नी की हत्या की साजिश
हमीरपुर में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। बीमा की रकम के लालच में पति ने अपनी ही पत्नी की हत्या की साजिश रच डाली और इस साजिश में मृतका का चचेरा भाई समेत तीन अन्य लोग भी शामिल हो गए।
📌 मृतका की पहचान:
रीता (पत्नी अमर सिंह), निवासी बमरौली गांव, थाना मौदहा, जनपद हमीरपुर
📌 मुख्य आरोपी:
• अमर सिंह (पति) – निवासी बमरौली, थाना मौदहा, हमीरपुर
• अमित गुप्ता उर्फ राम (चचेरा भाई) – निवासी बमरौली, थाना मौदहा
• पुष्पेंद्र सोनी उर्फ साहिल – निवासी जनपद महोबा
• अभय सिंह उर्फ गोलू – निवासी जनपद फतेहपुर
📌 क्या है पूरा मामला?
पुलिस के अनुसार करीब दो महीने पहले हत्या की साजिश रची गई। 26 जून को रीता के नाम 44 लाख रुपये की बीमा पॉलिसी कराई गई, जिसमें नॉमिनी अमर सिंह था। इसके बाद 33 दिन के भीतर दवा दिलाने के बहाने 29 जुलाई की रात उसे घर से ले जाकर अर्टिगा कार से कुचलकर मार डाला गया और इसे सड़क हादसा दिखाने की कोशिश की गई।
📌 कैसे हुआ खुलासा?
बैठका धाम मंदिर (पौथिया नहर मार्ग) के पास शव मिलने के बाद पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम ने जांच कर 3 दिन में पूरे मामले का पर्दाफाश कर दिया और चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
📌 चौंकाने वाला खुलासा:
बीमा क्लेम की रकम बांटने की पूरी प्लानिंग थी—जिसमें 15 लाख रुपये पति को और बाकी रकम अन्य आरोपियों में बांटने की योजना थी।
⚠️ पोस्टमार्टम रिपोर्ट में 12 से अधिक चोटें और अंदरूनी अंगों को गंभीर नुकसान मिलने से हत्या की बर्बरता सामने आई।
👉 क्या लालच इंसान को इतना अंधा बना सकता है? अपनी राय जरूर दें
👍 लाइक करें | 🔁 शेयर करें | 💬 कमेंट करें
🔔 पेज फॉलो करें अपडेट के लिए
#Hamirpur #BreakingNews #CrimeNews #UPPolice #InsuranceMurder #RathTimes
Rath, Hamirpur | Aug 3, 2026