Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर

बिलासपुर: गरा फोरलेन पर 10.45 ग्राम चिट्टे के साथ अमृतसर के दो युवक गिरफ्तार 📍 गरा, बिलासपुर नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बिलासपुर पुलिस की एसडीटी टीम ने गरा फोरलेन पर नाकाबंदी के दौरान एक गाड़ी से 10.45 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया। पुलिस ने मामले में अमृतसर निवासी दो 27 वर्षीय युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान हुसनदीप सिंह और गुरप्रीत सिंह, दोनों निवासी अमृतसर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार वाहन को किरतपुर की ओर से आते समय जांच के लिए रोका गया था। तलाशी के दौरान दोनों युवकों के कब्जे से चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि नशे की यह खेप कहां से लाई गई थी और इसे आगे किसे सप्लाई किया जाना था। सप्लाई नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका भी जांची जा रही है। #हिमाचल #मेंटोर #बिलासपुर #गरा #बिलासपुरपुलिस #चिट्टा #हेरोइन #NDPSAct #अमृतसर #नशाविरोधीअभियान #नशामुक्तहिमाचल #हिमाचलपुलिस #DrugBust #DrugFreeHimachal #CrimeNews #BilaspurNews #HimachalNews #HimachalPradesh #DrugTrafficking #PoliceAction

MORE NEWS