सादर आमंत्रण | मीडिया निमंत्रण
सभी इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट एवं सोशल मीडिया के सम्मानित पत्रकार बंधुओं को सादर आमंत्रण।
संस्कृति जागरण मंच उत्तराखंड प्रांत द्वारा आयोजित
🌺 “देवभूमि माटी गौरव सम्मान समारोह–2026” 🌺
में आपकी गरिमामयी उपस्थिति सादर अपेक्षित है।
इस समारोह में उत्तराखंड की माटी, संस्कृति, लोककला, साहित्य, समाजसेवा, खेल एवं विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली विभूतियों का सम्मान किया जाएगा।
📅 दिनांक: 1 अक्टूबर 2026, गुरुवार
⏰ समय: दोपहर 3:00 बजे
📍 स्थान: संस्कृति प्रेक्षागृह विभाग, रिस्पना पुल, निकट दूरदर्शन केंद्र, देहरादून
आप सभी सम्मानित पत्रकार बंधुओं से विनम्र आग्रह है कि समारोह में पधारकर देवभूमि की प्रतिभाओं और हमारी समृद्ध लोक-संस्कृति को अपने समाचार माध्यमों के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाने में सहभागी बनें।
आपकी उपस्थिति हमारे लिए सम्मान और समारोह के लिए गौरव होगी।
🙏 सादर आमंत्रण एवं हार्दिक स्वागत 🙏
संस्कृति जागरण मंच उत्तराखंड प्रांत