चार मासूम बच्चों के सहारा बने नील मणि, स्वतंत्रता दिवस पर बांटी खुशियां
धनघटा। जिन मासूम बच्चों के सिर से मां-बाप का साया उठ चुका हो, उनके जीवन में आने वाली कठिनाइयों का अंदाजा लगाना भी मुश्किल है। ऐसे ही चार बेसहारा मासूम बच्चों के बीच पहुंचकर नील मणि ने उनका सहारा बने।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नील मणि ने चारों बच्चों के साथ ध्वजारोहण किया और उन्हें मिठाई खिलाकर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान बच्चों के चेहरों पर खुशी देखकर माहौल भावुक हो गया।
नील मणि ने कहा कि इन मासूम बच्चों को अकेला महसूस नहीं होने दिया जाएगा और उनकी हरसंभव मदद के लिए वह हमेशा उनके साथ खड़े रहेंगे
उन्होंने कहा कि जरूरतमंद और बेसहारा लोगों की सेवा करना ही सच्ची मानवता है।
इस पहल की क्षेत्र में सराहना हो रही है। लोगों ने कहा कि समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्ग के बच्चों के प्रति संवेदनशीलता दिखाना एक सराहनीय कदम है।
#314_विधानसभा_धनघटा 🚩
Neel Mani
Puravanchl Tak News