
अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे)/एफ०एल०सी० सुपरवाइजर श्री स्वप्निल कुमार यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उ०प्र०, लखनऊ के पत्र दिनांक 01 सितम्बर, 2026 तथा पत्र दिनांक 03 सितम्बर, 2026 द्वारा प्राप्त निर्देश के क्रम में आगामी विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2027 के प्रयोगार्थ जनपद में उपलब बी०ई०एल० मेक एम-3 मॉडल की 1356 बैलेट यूनिट, 1356 कन्ट्रोल यूनिट एवं 1356 वी०वी०पैट मशीनों की फर्स्ट लेविल चेकिंग (एफ०एल०सी०) का कार्य भारत इलेक्ट्रानिक्स लिमिटेड, बैंगलोर द्वारा नियुक्त 06 इंजीनियर्स द्वारा दिनांक 17-09-2026 से पूर्वाह्न 09:00 बजे से सायं 07:00 बजे तक प्रतिदिन अवकाश के दिनों सहित अनवरत किया जा है।
जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी महोदय द्वारा आज दिनांक 28.09.2026 को ई०वी०एम० एवं वी०वी०पैट के दोनों वेयर हाउस का त्रैमासिक निरीक्षण एवं चल रहे एफ०एल०सी के कार्यों का भी निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के दौरान जनपद के सभी मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्यीय राजनैतिक दल के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहें। दिनांक 28.09.2026 तक 1130 बी०यू०, 1130 सी०यू० तथा 1130 वीवीपैट मशीनों की फर्स्ट लेविल चेकिंग (एफ०एल०सी०) ओके हो चुकी है। एफ०एल०सी० का कार्य दिनांक 30.09.2026 को पूर्ण होगा तथा दिनांक 01 अक्टूबर, 2026 को जनपद मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय/राज्यीय राजनैतिक दलों की उपस्थिति में माकपोल किया जाएगा। माकपोल के दौरान जनपद समस्त मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय/राज्यीय राजनैतिक दलों से अनुरोध है कि वे स्वयं अथवा उनके अधिकृत प्रति माकपोल हेतु 01 अक्टूबर, 2026 को पूर्वाहन 09:00 बजे अनिवार्य रूप से उपस्थित होने का कष्ट करें।
Mau, Chitrakoot | Sep 29, 2026