Public App Logo
#कानपुर के पतारा में छह माह की #गर्भवती 25 वर्षीय रेनू सोनकर का #शव😭😭 बगीचे में मिला। रेनू की दो युवकों से लगातार बातचीत होती थी। दोनों के खिलाफ उसके पिता की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। रेनू का शव गुरुवार सुबह तिलसड़ा रोड पर शराब ठेके से करीब 500 मीटर दूर एक बगीचे में मिला। पोस्टमार्टम में उसके छह माह की गर्भवती होने की पुष्टि हुई। पुलिस ने रेनू की कॉल डिटेल खंगाली तो पता चला कि बुधवार रात करीब 7:30 बजे उसकी 50 वर्षीय गोले पांडेय से और करीब 8:30 बजे फतेहपुर निवासी प्रांजुल पाल से बातचीत हुई थी। गोले रेनू से करीब 25 साल बड़ा था और उसके पिता के यहां बटाई पर काम करने के दौरान उसके संपर्क में आया था। वहीं प्रांजुल से रेनू की करीब दो साल से बातचीत होने की बात सामने आई है। बुधवार रात गोले रेनू को एलएलआर अस्पताल लेकर गया था। वहां डॉक्टरों ने रेनू को मृत घोषित कर दिया। गोले ने अस्पताल कर्मियों के सामने रेनू को अपनी बेटी बताया और कार्रवाई न करने की गुहार लगाई। इसके बाद वह शव को निजी एंबुलेंस से लेकर चला गया। पुलिस की जांच के अनुसार, बाद में शव को बगीचे में छोड़ गया। पुलिस को रेनू के मुंह से झाग निकलने की जानकारी भी मिली है। आशंका है कि उसने किसी जहरीले पदार्थ का सेवन किया हो सकता है, हालांकि मौत की वास्तविक वजह जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही स्पष्ट होगी। फिलहाल फतेहपुर निवासी प्रांजुल पाल हिरासत में है, जबकि गोले पांडेय फरार बताया जा रहा है। उसकी तलाश के लिए पुलिस की चार टीमें लगाई गई हैं। - Gwalior Gird News