Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Jharkhand
Dm
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh

अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि #रांची। झारखंड विधानसभा परिसर में भारत रत्न और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, भाजपा के संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, हटिया विधायक नवीन जायसवाल, महापौर रोशनी खलखो, डिप्टी मेयर नीरज, महानगर अध्यक्ष वरुण साहू सहित भाजपा के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अटल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। नेताओं ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी का पूरा जीवन राष्ट्रसेवा, सुशासन और देशहित के लिए समर्पित रहा। उनके विचार और व्यक्तित्व आज भी लोगों को राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करते हैं। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने अटल जी के आदर्शों और उनके राष्ट्रहित के विचारों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। #AtalBihariVajpayee #AtalJi #AtalBihariVajpayeeJi #Punyatithi #Shradhanjali #BabulalMarandi #Jharkhand #Ranchi #JharkhandNews #BJPJharkhand #BJP #AtalJiAmarRahein #NationFirst #RashtraSeva #Sushasan #Tribute #ViralNews #TrendingNews

Bariyatu, Latehar | Aug 16, 2026

MORE NEWS