Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर

एक बार फिर शुरू हो रहा है हमारा बिहार ब्रेकिंग सफर… ❤️ आज से लगभग 6 महीने पहले हमने एक छोटे से प्रयास के साथ शुरुआत की थी। संसाधन सीमित थे, टीम में सदस्य नहीं थे, लेकिन हौसला बड़ा था। हमने करीब 3 महीने तक लगातार बिहार ब्रेकिंग चलाया और आप सभी का जो प्यार और रिस्पांस मिला, उसने हमें आगे बढ़ने की ताकत दी। लेकिन संसाधनों और टीम के अभाव के कारण हमें मजबूरन इस सफर को कुछ समय के लिए रोकना पड़ा। सच कहें तो रुकना आसान नहीं था, क्योंकि खबरों से हमारा रिश्ता सिर्फ काम का नहीं, बल्कि जिम्मेदारी का है। अब एक बार फिर हम बिहार ब्रेकिंग की शुरुआत करने जा रहे हैं। कोशिश होगी कि दिनभर बिहार की महत्वपूर्ण खबरें, बड़ी घटनाएं, राजनीतिक हलचल, जनता से जुड़े मुद्दे और जरूरी अपडेट आपको लगातार ब्रेकिंग के रूप में मिलते रहें। इस बार हमें सिर्फ दर्शक नहीं, आपका साथ चाहिए। आप हमारी खबरों को देखें, शेयर करें, अपनी राय दें और अगर हमारी कोशिश आपको सही लगे तो दूसरों तक भी पहुंचाएं। संसाधन कम हो सकते हैं, टीम छोटी हो सकती है… लेकिन अगर आपका साथ बना रहा, तो हमारी आवाज बिहार के हर कोने तक पहुंचेगी।

Purnea East, Purnia | Aug 16, 2026

MORE NEWS

No related stories for this location.