स्वतंत्रता दिवस पर डॉ. राजू चौहान ने दी देशवासियों को शुभकामनाएं
नगर पंचायत हैसर बाजार धनघटा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर वार्ड नंबर 1, दुघरा कला के सभासद डॉ. राजू चौहान ने समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमारे लिए राष्ट्रीय गौरव और देशभक्ति का पर्व है।
डॉ. राजू चौहान ने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को नमन करते हुए सभी नागरिकों से राष्ट्र की एकता, अखंडता और विकास के लिए मिल-जुलकर योगदान देने की अपील की।
उन्होंने कहा कि हम सभी को स्वतंत्रता संग्राम के महानायकों के आदर्शों को अपनाकर देश को मजबूत और समृद्ध बनाने का संकल्प लेना चाहिए।
डॉ. राजू चौहान
सभासद, वार्ड नंबर 1
दुघरा कला