
अनुसूचित जाति प्रीमैट्रिक एवं पोस्टमैट्रिक छात्रवृति एवं आवास सहायता योजनांतर्गत 30 अगस्त तक खोला जा रहा है पोर्टल
एमपीटास पोर्टल एवं एनआईसी 2.0 पोर्टल पर अनुसूचित जाति प्रीमैट्रिक एवं पोस्टमैट्रिक छात्रवृति एवं आवास सहायता योजनांतर्गत शैक्षणिक वर्ष 2022-23, 2023-24 एवं 2024-25 के नवीन-नवीनीकरण आवेदन एवं आवास सहायता के आवेदन हेतु पोर्टल दिनांक 15 अगस्त 2026 से 30 अगस्त 2026 तक खोला जा रहा है।
जिला संयोजक, अनुसूचित जाति एवं जनजातीय कार्य विभाग ने समस्त शासकीय महाविद्यालय के प्राचार्य एवं जिला शिक्षा अधिकारी को आवश्यक कार्यवाही हेतु ज्ञाप प्रस्तुत किया है जिससे कोई भी पात्र विद्यार्थी अंतिम दिनांक के पश्चात आवेदन किये जाने हेतु शेष नहीं रहें। इसके लिए
नर्सिंग पाठ्यक्रम सहित अन्य सभी पाठ्यक्रमों में फिट पायी गयी संस्थाओ के ऐसे पात्र छात्र जो उक्त सत्र के छात्रवृति आवेदन अब तक नहीं कर पाये हैं को सूचित करने तथा नोडल अंतर्गत संचालित समस्त अशासकीय संस्थाओं से समन्वय करने के लिए कहा गया है।
#CMMadhyaPradesh
#JansamparkMP
Schedule Caste Welfare Department, Madhya Pradesh
#भिण्ड
#Bhind