Public App Logo
मध्यप्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ल के नेतृत्व में स्वास्थ्य व्यवस्था में बड़ा प्रयोग किया जा रहा है। रीवा समेत 2 जिलों के चयनित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) अब पांच साल के लिए आउटसोर्सिंग मॉडल पर संचालित होंगे। इसके तहत सफाई, सुरक्षा, रखरखाव, मैनेजमेंट और जरूरी स्टाफ की व्यवस्था निजी संस्था करेगी। सरकार को उम्मीद है कि इससे अस्पतालों की व्यवस्थाएं बेहतर होंगी, स्टाफ की उपलब्धता बढ़ेगी और मरीजों को बेहतर इलाज मिल सकेगा। हालांकि, इस फैसले को लेकर कई सवाल भी उठ रहे हैं। सरकारी कर्मचारियों का भविष्य, नियमित भर्तियों में कमी और आउटसोर्स कर्मचारियों की नौकरी की सुरक्षा पर चिंता बनी हुई है। अब इस प्रयोग की सफलता बड़ी जिम्मेदारी होगी। #MPNews #MadhyaPradesh #RewaNews #Healthcare #CHC - Jawa News