
#राठ में पटाखा गोदाम में भीषण आग, बारूद सुलगते ही होने लगे धमाके; मची अफरा-तफरी
🔥 धूप में बारूद सुखाते समय लगी आग, छह मजदूरों को सुरक्षित निकाला गया
⚠️ गोदाम में भारी मात्रा में तैयार पटाखे मिले, क्षमता से अधिक भंडारण की होगी जांच
राठ। जलालपुर मार्ग पर पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास शनिवार सुबह पटाखा गोदाम में बारूद सुखाते समय अचानक आग लग गई। बारूद में आग लगते ही गोदाम में रखे पटाखे फटने लगे और लगातार धमाकों से आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हादसे के समय गोदाम में काम कर रहे छह मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। आग की लपटों से एक मजदूर के बाल झुलस गए, जबकि दहशत में कुछ मजदूरों के बेहोश होने की भी बात सामने आई है।
जलालपुर रोड पर पठानपुरा मोहल्ला निवासी सुधीर गुप्ता पुत्र आत्मप्रकाश का आतिशबाजी का गोदाम है, जहां पटाखे बनाने का काम भी किया जाता है। शनिवार सुबह करीब 11:30 बजे छह मजदूर धूप में बारूद सुखा रहे थे। इसी दौरान बारूद में आग लग गई और देखते ही देखते आग पटाखों तक पहुंच गई। इसके बाद गोदाम के अंदर जोरदार धमाके होने लगे।
अचानक हुए धमाकों से आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। स्थानीय लोगों ने समर पंप चलाकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया और सभी मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाला। आग और धुएं का गुबार काफी दूर तक दिखाई दिया। हादसे में पटाखा बनाने की सामग्री और बड़ी मात्रा में तैयार पटाखों के जलने की बात सामने आई है। हालांकि लाइसेंसधारक ने नुकसान की जानकारी देने से इनकार कर दिया।
⚠️ भारी मात्रा में मिले तैयार पटाखे, भंडारण क्षमता की होगी जांच
घटना की सूचना पर नायब तहसीलदार सुभाष कुमार और कोतवाल अनूप सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने गोदाम में आग लगने के कारण, सुरक्षा इंतजाम और अन्य मानकों की जांच की।
जांच के दौरान गोदाम के अंदर भारी मात्रा में तैयार पटाखे और निर्माण सामग्री रखी मिली। नायब तहसीलदार ने बताया कि गोदाम में निर्धारित क्षमता से अधिक पटाखों का भंडारण तो नहीं किया गया था, इसकी भी जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी।
एसडीएम चित्रा निर्वाल ने कहा कि नायब तहसीलदार की रिपोर्ट मिलने के बाद गोदाम में पटाखों के भंडारण, निर्धारित क्षमता और अन्य मानकों की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
📍 राठ की हर जरूरी खबर सबसे पहले पाने के लिए राठ टाइम्स को फॉलो करें।
👍 खबर पसंद आए तो Like करें
🔄 जानकारी दूसरों तक पहुंचाने के लिए Share करें
💬 अपनी राय संक्षेप में Comment करें
🔔 राठ की स्थानीय खबरों के लिए Rath Times को Follow जरूर करें।
#Rath #RathTimes #राठ #हमीरपुर #पटाखागोदाम #आग #पटाखा #FireNews #BreakingNews #LatestNews #ViralNews #TrendingNews #UPNews #HamirpurNews #RathNews #LocalNews #UttarPradesh #Viral #Trending
Rath, Hamirpur | Oct 3, 2026