अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर बुनियाद केंद्र में वृद्धजनों का सम्मान
Sheikhpura Collectorate Sheikhpura Hunt New Randhir Kumar Soni DRCC Sheikhpura Sheikhpura Police बात मनकौल गांव की सनैया पंचयात News Bihar pk Saghir Raza Bihar Police
शेखपुरा के बुनियाद केंद्र में अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर अंतरपीढ़ीगत बंधन को मजबूत करने के उद्देश्य से संगोष्ठी कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला पदाधिकारी शेखर आनंद ने उपस्थित वृद्धजनों को गुलाब का फूल भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने बच्चों को वृद्धजनों के प्रति सम्मान, स्नेह और संवेदनशीलता रखने के लिए प्रेरित किया। डीएम ने कहा कि वृद्धजन परिवार और समाज की महत्वपूर्ण धरोहर हैं। उनके अनुभवों से सीखना और उनका सम्मान करना सभी की जिम्मेदारी है। कार्यक्रम में अपर समाहर्ता, उप विकास आयुक्त, जिला एवं अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारी व कर्मी मौजूद रहे।