
सेवा संकल्प अभियान के तहत जनकल्याणकारी योजनाओं से लोगों के जीवन में आए सकारात्मक बदलावों की कहानियां सामने आ रही हैं। इसी क्रम में मनेन्द्रगढ़ निवासी सुनीता जायसवाल की सौर ऊर्जा से जुड़ी कहानी सामने आई है। उन्होंने प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत अपने घर की छत पर सोलर पैनल स्थापित कराया है। सोलर पैनल लगने के बाद उनके बिजली बिल में काफी कमी आई है और वर्तमान में उनका बिजली बिल लगभग शून्य आ रहा है।
सुनीता जायसवाल ने बताया कि उनके घर पर सोलर पैनल स्थापित करने में लगभग 2 लाख का खर्च आया। योजना के तहत उन्हें केंद्र सरकार की ओर से 78,000 तथा राज्य सरकार की ओर से 30,000, इस प्रकार कुल 1,08,000 की सब्सिडी प्राप्त हुई। सब्सिडी मिलने से सोलर पैनल लगाने में होने वाला आर्थिक खर्च काफी कम हुआ और अब वे सौर ऊर्जा का लाभ उठा रही हैं। सुनीता जायसवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से उनके जैसे परिवारों को बिजली खर्च में राहत मिल रही है। उन्होंने योजना का लाभ मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त की।
#सेवा_संकल्प_अभियान #SevaSankalpAbhiyan #सेवा_की_कहानी #SevaKiKahani