
जिला पदाधिकारी, अररिया द्वारा दिये गये निर्देश के आलोक में अवैध शराब के विरुद्ध मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग, अररिया द्वारा अवैध विदेशी शराब के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई।
मद्य निषेध विभाग, अररिया को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि विदेशी शराब की बड़ी खेप किशनगंज से फारबिसगंज की तरफ फोर लेन सड़क से जाने वाली है। प्राप्त सूचना के आधार पर निरीक्षक मद्य निषेध-सह-थानाध्यक्ष, अररिया द्वारा दिये गये निर्देश के आलोक में श्री शिवज्ञान कुमार, अ०नि० मद्यनिषेध के नेतृत्व में एक मद्य निषेध टीम का गठन किया गया। दल में श्री सोनालाल, स०अ०नि०, एवं मद्य निषेध सिपाही एवं प्रतिनियुक्ति गृहरक्षक बल के जवान शामिल थे।
गठित टीम द्वारा लगभग रात्रि समय करीब 1.30 बजे किशनगंज-अररिया वाली फोर लेन में जोकीहाट थाना अंतर्गत रानी चौक के पास पहुंच कर संदिग्ध वाहन की जांच प्रारंभ किया। समय करीब 4.30 बजे एक संदिग्ध ट्रक वाहन जिसका रजि० नं० NL01G-9104 आता दिखाई दिया। जांच दल को देखकर वाहन चालक गाड़ी को घुमाने का प्रयास किया, परन्तु गश्ती दल द्वारा घेराबंदी कर ट्रक को रोक लिया गया।
ट्रक को रोकने के बाद चालक को अपने अभिरक्षा में लेकर उससे नाम-पता पूछने पर अपना नाम शंभू सहनी, पे० अर्जुन सहनी, सा०-जोसीपुर परगनिया टोला, थाना-कबैया, जिला-मुजफ्फरपुर, राज्य-बिहार बताया। वाहन की तलाशी ली गई तो वाहन में विदेशी शराब रखा पाया गया। तत्पश्चात चालक को गिरफ्तार कर अपने वरीय पदाधिकारी को सूचित किया गया।
बरामद विदेशी शराब निम्न है :-
Royal mansion Gold whisky
Each pc 750ml – 1080 बोतल = 810 लीटर
Royal mansion Gold whisky
Each pc 375 ML – 1464 Pc = 549 Litre
Royal mansion Gold whisky
Each pc 180 ML – 6912 Pc = 1244.16 Litre
Total Seized Liquor = 2603.16 Ltr.
सभी जब्त विदेशी शराब पर For Sale In Arunachal Pradesh अंकित है।
मामले में बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत वाहन स्वामी एवं वाहन चालक एवं अन्य के विरुद्ध अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।