कछला गंगा घाट पर भयंकर जाम, पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल!
श्रावण महाअभियान को सफल बनाने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी ताकत झोंकने का दावा कर रहा है, लेकिन कछला गंगा घाट पर लगे भीषण जाम की तस्वीरें व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही हैं।
वायरल तस्वीरों में कुछ पुलिसकर्मी मोबाइल फोन चलाते नजर आ रहे हैं, जबकि श्रद्धालु जाम में फंसे दिखाई दे रहे हैं।
सवाल यह है कि जब श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और यातायात का दबाव पहले से था, तो जाम को नियंत्रित करने की पर्याप्त व्यवस्था क्यों नहीं दिखी?
क्या पुलिसकर्मियों की लापरवाही श्रावण महाअभियान की तैयारियों पर भारी पड़ रही है?
पुलिस प्रशासन को इस मामले में जवाब देना चाहिए।
📍 कछला गंगा घाट, बदायूं
#बदायूं #कछला #कछलागंगाघाट #श्रावणमहाअभियान #सावन #कांवड़यात्रा #कांवड़िया #गंगाघाट #बदायूंन्यूज #पुलिस #पुलिसप्रशासन #ट्रैफिकजाम #जाम #श्रद्धालु #व्यवस्थापर सवाल #जनमहिमान्यूज #BreakingNews #BadaunNews #Kachla #Sawan2026 #KanwarYatra #JanMahimaNews