चंबा में 6 वर्षीय मासूम को रावी में फेंकने के मामले में पिता से पूछताछ, पारिवारिक विवाद की बात सामने आई
चंबा के परेल में छह वर्षीय गगनदीप को रावी नदी में फेंकने के आरोपी पिता हितेश कुमार से पुलिस पूछताछ कर रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पति-पत्नी के बीच लंबे समय से चल रहे विवाद के बीच सोमवार को फोन पर हुई बहस के बाद आरोपी द्वारा कथित तौर पर यह कदम उठाया गया।
पुलिस को आरोपी के कमरे से एक डायरी भी मिली है, जिसमें घटना से संबंधित बातें लिखे होने की जानकारी सामने आई है। आरोपी को न्यायालय ने तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है।
वहीं, मासूम गगनदीप की तलाश में पुलिस और NDRF की टीमें रावी नदी में लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही हैं। पुलिस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है और पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
#UTHimachal #UniqueTodayNews #Chamba #Parel #RaviRiver #CrimeNews #HimachalNews #BreakingNews #NDRF #Gagandeep