Public App Logo
स्वतंत्रता दिवस पर मांधना स्कूल के मेधावी विद्यार्थियों को 2.22 लाख की प्रोत्साहन राशि मांधना। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मांधना (3699) में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर सत्र 2025-26 में शानदार प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विशेष अतिथि पंचपाल शर्मा, सरपंच ग्राम पंचायत भोज मटोर-मांधना ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए अपने निजी कोष से कुल 2 लाख 22 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की। कक्षा 12वीं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली आस्था को 50 हजार रुपये, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले मनप्रीत शर्मा को 30 हजार रुपये तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली खुशी को 20 हजार रुपये दिए गए। कक्षा 10वीं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली प्रिया को 50 हजार रुपये, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली चंचल को 30 हजार रुपये तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली रितिका शर्मा को 20 हजार रुपये की राशि प्रदान की गई। वहीं कक्षा 8वीं के टॉपर अरुण शर्मा तथा कक्षा 5वीं के टॉपर सानिध्य शर्मा को 11-11 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया गया। इस प्रकार मेधावी विद्यार्थियों को कुल 2,22,000 रुपये की राशि प्रदान की गई। समारोह में एसएमसी अध्यक्ष चमेली देवी, बीडीसी सदस्य अंजना शर्मा, मुख्य अतिथि जे.आर. शर्मा, विशेष अतिथि पंचपाल शर्मा, सरपंच ग्राम पंचायत भोज मटोर-मांधना, प्राचार्या डॉ. अंजली सिंह सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्राचार्या डॉ. अंजली सिंह एवं समस्त स्टाफ का भरपूर योगदान रहा। पंचपाल शर्मा की इस पहल की विद्यालय परिवार एवं अभिभावकों ने सराहना की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना समाज की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। #मांधना #स्वतंत्रतादिवस #पंचपालशर्मा #मोरनी #ग्रामपंचायतभोजमटौरमांधना #मांधनास्कूल #मेधावीविद्यार्थी #प्रोत्साहनराशि #शिक्षा #विद्यार्थीसम्मान #हरियाणा #पंचकूला #स्वतंत्रतादिवससमारोह #समाचारसंसारन्यूज़24 #सच्ची_खबर_सटीक_विश्लेषण - Panchkula News