स्वतंत्रता दिवस पर समाजवादी नेता राम आशीष ने दी देशवासियों को शुभकामनाएं
संतकबीर नगर । स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर समाजवादी नेता राम आशीष ने समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी।
उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस देश के वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, बलिदान और संघर्ष को स्मरण करने का पावन अवसर है। उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर हमें देश की एकता, अखंडता और विकास के लिए मिल-जुलकर कार्य करना चाहिए।
राम आशीष ने नागरिकों से राष्ट्रहित में अपना योगदान देने तथा आपसी भाईचारा, सौहार्द और सामाजिक एकता बनाए रखने की अपील की। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सभी देशवासियों के सुख, समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।