बिहार के लखीसराय स्थित अशोकधाम में सावन की तीसरी सोमवारी पर मची भगदड़ में सात श्रद्धालुओं की मौत पर सीएम सम्राट चौधरी ने दुख जताया है।
सोशल मीडिया के जरिए मुख्यमंत्री ने हादसे के पीड़ित परिवारों को ढाढस बंधाते हुए मृतकों के परिवारों के लिए चार-चार लाख की सहायता देने का ऐलान किया है।
मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को घायलों के समुचित इलाज का निर्देश दिया है। सीएम ने जिला प्रशासन को मरने वालों के परिवारों को उचित सहायता देने का भी आदेश दिया है।
हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे सूर्यगढ़ा के जदयू विधायक रामानंद मंडल ने आरोप लगाया है कि यह हादसा प्रशासन की लापरवाही का नतीजा है।
Kahara, Saharsa | Aug 17, 2026