
सारण में पैक्स चुनाव आज, तीन समितियों के लिए होगा मतदान और मतगणना
सारण जिले में पैक्स निर्वाचन 2026 के तहत आज 30 सितंबर 2026, बुधवार को मतदान और मतगणना होगी। जिला प्रशासन ने चुनाव को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था पूरी कर ली है।
जिले में मढ़ौरा प्रखंड के इसरौली पैक्स, तरैया प्रखंड के पोखरेड़ा पैक्स और रिविलगंज प्रखंड के प्राथमिक सब्जी उत्पादक सहकारी समिति लिमिटेड के निर्वाचन के लिए मतदान निर्धारित किया गया है।
मतदान एवं मतगणना के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुपर जोनल दंडाधिकारी, दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी और पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है। जिला प्रशासन की ओर से संबंधित अधिकारियों को निर्धारित जिम्मेदारियों के अनुसार तैनात किया गया है।
इसी क्रम में रिविलगंज प्रखंड के प्राथमिक सब्जी उत्पादक सहकारी समिति लिमिटेड के मतदान केंद्र के लिए प्रतिनियुक्ति में आंशिक संशोधन किया गया है। प्रखंड सभागार रिविलगंज के मतदान केंद्र संख्या-1 पर पूर्व में प्रतिनियुक्त अभिषेक सिंह, जिला अवर निबंधक, सारण के स्थान पर अविनाश कुणाल, अपर समाहर्ता (लोक शिकायत निवारण)-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, सारण को नया जोनल दंडाधिकारी बनाया गया है।
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि संशोधित आदेश में किए गए बदलाव के अलावा पूर्व में जारी अन्य सभी आदेश यथावत रहेंगे।
📅 मतदान एवं मतगणना — 30 सितंबर 2026
📍 स्थान — मढ़ौरा, तरैया और रिविलगंज प्रखंड
#सारण #छपरा #पैक्सचुनाव #PACS2026 #बिहार #Saran #Chhapra
Chapra, Saran | Sep 30, 2026