स्वतंत्रता दिवस पर मुरलीगंज थाना प्रभारी नरूल होदा सम्मानित
मुरलीगंज: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस विभाग की ओर से उत्कृष्ट कार्य एवं सराहनीय योगदान के लिए मुरलीगंज थाना प्रभारी नरूल होदा को सम्मानित किया गया।
DIG द्वारा थाना प्रभारी नरूल होदा को पुलिस सेवा में बेहतर योगदान, कर्तव्य के प्रति समर्पण एवं क्षेत्र में पुलिसिंग के क्षेत्र में किए गए सराहनीय कार्य के लिए सम्मानित किया गया।
इस सम्मान से मुरलीगंज थाना पुलिसकर्मियों में भी उत्साह का माहौल है। सम्मान मिलने के बाद थाना प्रभारी नरूल होदा ने कहा कि पुलिस टीम आम लोगों की सुरक्षा, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराध पर नियंत्रण के लिए लगातार पूरी जिम्मेदारी के साथ काम करती रहेगी।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर DIG द्वारा किया गया यह सम्मान पुलिस विभाग के लिए गौरव का विषय है और इससे पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों को बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी।
#Newskosisanchar11 #deshhitsamachar11