Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh

सहारा में फंसे ₹32,600 करोड़ की वापसी की मांग को लेकर आज से रांची में सत्याग्रह, राज्यभर से जुटेंगे निवेशक अब तक 74 निवेशकों की मौत, आश्रितों को ₹10-10 लाख मुआवजा देने की मांग रांची: झारखंड में सहारा इंडिया की विभिन्न योजनाओं में अपनी गाढ़ी कमाई गंवा चुके निवेशकों के सब्र का बांध अब टूटने लगा है। राज्य के करीब एक करोड़ निवेशकों के फंसे 32,600 करोड़ रुपये की वापसी की मांग को लेकर 9 अगस्त से रांची स्थित लोकभवन के समक्ष अनिश्चितकालीन सत्याग्रह शुरू किया जाएगा। विश्व भारती जनसेवा संस्थान के बैनर तले आयोजित इस आंदोलन में राज्यभर से हजारों सहारा निवेशकों के रांची पहुंचने की उम्मीद है। आंदोलनकारियों की प्रमुख मांग है कि राज्य सरकार मामले में हस्तक्षेप करते हुए सहारा से जुड़ी संपत्तियों की नीलामी की प्रक्रिया शुरू कराए और निवेशकों की बकाया राशि जल्द से जल्द वापस दिलाने के लिए प्रभावी कदम उठाए। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि 2024 के विधानसभा चुनाव से पहले सरकार की ओर से सहारा पीड़ितों की राशि वापस दिलाने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन करीब दो वर्ष बीत जाने के बाद भी बड़ी संख्या में निवेशकों को उनकी जमा राशि वापस नहीं मिल सकी है। आंदोलन से जुड़े लोगों के अनुसार, सहारा में पैसा फंसे होने और आर्थिक परेशानी के बीच अब तक 74 निवेशकों की मौत हो चुकी है। ऐसे मृत निवेशकों के आश्रितों को 10-10 लाख रुपये मुआवजा देने की भी मांग की जा रही है। आयोजकों ने राज्यभर के सहारा निवेशकों से रांची पहुंचकर सत्याग्रह में शामिल होने की अपील की है। उनका कहना है कि जब तक निवेशकों की समस्याओं के समाधान और फंसी राशि की वापसी को लेकर ठोस पहल नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। #SaharaIndia

Kanke, Ranchi | Aug 9, 2026

MORE NEWS

मीडिया करे तो करे क्या ? JSSC CGL विवाद के बाद महिला ने Media पर उठाए सवाल #jpsc #jssc

#JSSCCGL #JSSC #JSSCProtest

मीडिया करे तो करे क्या ? JSSC CGL विवाद के बाद महिला ने Media पर उठाए सवाल #jpsc #jssc #JSSCCGL #JSSC #JSSCProtest

Kanke, Ranchi | Aug 18, 2026

JSSC CGL रद्द होने पर कर्मचारियों का Project Bhawan के गेट पर धरना | CBI जांच कराइए, हम तैयार हैं

#JSSCCGL #JSSC #JSSCProtest #JSSCCGLProtest #JSSCCGLExam

JSSC CGL रद्द होने पर कर्मचारियों का Project Bhawan के गेट पर धरना | CBI जांच कराइए, हम तैयार हैं #JSSCCGL #JSSC #JSSCProtest #JSSCCGLProtest #JSSCCGLExam

Kanke, Ranchi | Aug 18, 2026

राँची में नशे के खिलाफ बड़ा पुलिस एक्शन ! जुमार पुल बस स्टैंड के पास पुलिस ने एक महिला को 89.32 ग्राम Brown Sugar के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार बरामद मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत करीब ₹5 लाख है।
कार्रवाई में ₹20,000 कैश और मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है। मामले को लेकर City SP Paras Rana ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में अहम जानकारी दी।
अब पुलिस की जांच कथित सप्लाई नेटवर्क तक पहुंचने पर है। आखिर रांची तक नशे की खेप कहां से पहुंची और इसके पीछे कौन-कौन लोग हैं?
🎥 पूरी जानकारी देखें Ranchi Club TV पर।

This live stream is for informational and public awareness purposes only.

#RanchiNews #RanchiPolice #BrownSugar #RanchiCrime #JharkhandNews

राँची में नशे के खिलाफ बड़ा पुलिस एक्शन ! जुमार पुल बस स्टैंड के पास पुलिस ने एक महिला को 89.32 ग्राम Brown Sugar के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार बरामद मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत करीब ₹5 लाख है। कार्रवाई में ₹20,000 कैश और मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है। मामले को लेकर City SP Paras Rana ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में अहम जानकारी दी। अब पुलिस की जांच कथित सप्लाई नेटवर्क तक पहुंचने पर है। आखिर रांची तक नशे की खेप कहां से पहुंची और इसके पीछे कौन-कौन लोग हैं? 🎥 पूरी जानकारी देखें Ranchi Club TV पर। This live stream is for informational and public awareness purposes only. #RanchiNews #RanchiPolice #BrownSugar #RanchiCrime #JharkhandNews

Kanke, Ranchi | Aug 18, 2026