अमरकंटक में रेत माफिया पर पुलिस का शिकंजा, अवैध रेत से भरा ट्रैक्टर जब्त
बिक्री के लिए रेत लेकर जा रहा था चालक, पुलिस ने पकड़ा; आरोपी के खिलाफ खनिज अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज
अनूपपुर/अमरकंटक। जिले में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अमरकंटक पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध रेत से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया है। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक को पकड़कर उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस की कार्रवाई से अवैध रेत के कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप की स्थिति है।
पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अनूपपुर विक्रांत मुराब के निर्देशन में जिले में अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जगनाथ मरकाम एवं पुष्पराजगढ़ एसडीओपी नवीन तिवारी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी अमरकंटक मानिम टोप्पो के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में लगातार निगरानी की जा रही थी।
#Bsp24news
#amarkantak
#anuppurpolice