यूपी की महिलाओं को मिल सकते हैं ₹50 हजार, चुनाव से पहले ₹20 हजार की पहली किस्त का प्रस्ताव
प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले महिलाओं के लिए ₹50 हजार तक की आर्थिक सहायता वाली नई योजना पर विचार चल रहा है। प्रस्तावित प्रारूप के अनुसार पात्र महिलाओं को चुनाव से पहले ₹20 हजार की पहली किस्त दी जा सकती है। इसके बाद सरकार बनने पर ₹10-10 हजार की तीन और किस्तें देने का प्रस्ताव है। योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक मदद के साथ स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता से जोड़ना बताया जा रहा है। हालांकि, अभी योजना पर अंतिम फैसला नहीं हुआ है और पात्रता की शर्तें भी तय नहीं हैं।
#UPNews #YogiAdityanath #WomenScheme #UttarPradesh #UPElection2027