बरबीघा में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, डीजे पर रोक और 50 स्वयंसेवक अनिवार्य
Sheikhpura Collectorate Sheikhpura Hunt New Prem Kumar Gupta Randhir Kumar Soni DRCC Sheikhpura Sheikhpura Police बात मनकौल गांव की News Bihar pk Bihar Police सनैया पंचयात
बरबीघा में आगामी दुर्गा पूजा एवं त्योहारों को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी प्रियंका कुमारी और एसडीपीओ की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई। बैठक में बरबीघा, केवटी, मिशन और जयरामपुर क्षेत्र की पूजा समितियों के प्रतिनिधि शामिल हुए। अधिकारियों ने पूजा और विसर्जन जुलूस में डीजे पर पूर्ण रोक, बिना लाइसेंस पंडाल नहीं लगाने और पारंपरिक विसर्जन मार्ग में बदलाव नहीं करने का निर्देश दिया। प्रत्येक पूजा समिति को 50 स्वयंसेवक तैनात करने होंगे। अश्लील गीत व नृत्य पर प्रतिबंध रहेगा। जागरण के लिए अनुमति अनिवार्य होगी। पंडाल मुख्य सड़क से हटकर बनाने, पर्याप्त रोशनी और महिला-पुरुषों के लिए अलग प्रवेश-निकास की व्यवस्था के निर्देश दिए गए।