फार्मर ID मामले में लापरवाही पड़ी भारी; DM सावन कुमार की अनुशंसा पर निर्मली कृषि पदाधिकारी सस्पेंड
Description: बिहार सरकार के कृषि विभाग ने सुपौल जिले के निर्मली में बड़ी कार्रवाई की है। जिले के निर्मली प्रखंड के कृषि पदाधिकारी (BAO) बिनोद कुमार को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। यह कार्रवाई सुपौल के जिलाधिकारी (DM) सावन कुमार की रिपोर्ट और अनुशंसा के आधार पर की गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, सरकार की महत्वाकांक्षी योजना 'फार्मर रजिस्ट्री' (Farmer ID) को तैयार करने में निर्मली प्रखंड का प्रदर्शन बेहद खराब था। प्रखंड कृषि पदाधिकारी द्वारा कार्य में लगातार लापरवाही और अनियमितता बरती जा रही थी, जिसे लेकर जिला प्रशासन द्वारा पहले भी चेतावनी दी गई थी। सुधार न होने पर डीएम सावन कुमार ने कृषि विभाग को निलंबन के लिए पत्र लिखा था। जिला कृषि पदाधिकारी ने निलंबन की पुष्टि करते हुए बताया कि सरकारी कार्यों में कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। #BiharNews #DMSawanKumar #Action #Bihar
Bihar, India | Oct 1, 2026