मऊ पुलिस ने बरामद किए 7 गुम मोबाइल फोन, करीब 2 लाख रुपये की बताई गई कीमत
मऊ में दक्षिणटोला थाना पुलिस की साइबर टीम ने सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से 7 गुम मोबाइल फोन बरामद कर उनके स्वामियों को वापस सौंप दिए हैं। पुलिस के मुताबिक, अलग-अलग तारीखों में मोबाइल फोन गुम होने के बाद उनके मालिकों ने सीईआईआर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। साइबर टीम ने तकनीकी माध्यम से कार्रवाई करते हुए वीवो, सैमसंग, मोटोरोला और इनफिनिक्स समेत 7 मोबाइल फोन बरामद किए। बरामद मोबाइल की अनुमानित कीमत करीब 2 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने मोबाइल फोन की तस्दीक के बाद उन्हें संबंधित स्वामियों को सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि मोबाइल गुम या चोरी होने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें और अपने मोबाइल का IMEI नंबर सुरक्षित रखें।
#maunews #Police #mobilephones