रेवाड़ी: राव शूटिंग अकादमी (सेक्टर 4) के संचालक रमन राव इंटरनेशनल शूटिंग स्पोर्ट्स फेडरेशन (ISSF) के प्रतिष्ठित 'बी' लाइसेंस कोच बन गए हैं। भारतीय राइफल संघ, भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) और OGQ के सहयोग से विश्व भर से चयनित 21 कोचों में उन्हें शामिल किया गया था। दिल्ली के ताज होटल में आयोजित अंतिम चरण में ISSF के वैश्विक विशेषज्ञों और ओलंपियन संजीव राजपूत ने उन्हें डिप्लोमा प्रदान किया।
रमन राव ने बताया कि डी और सी स्तर पास करने के बाद रिसर्च प्रस्ताव के आधार पर इस दो-वर्षीय कोर्स में प्रवेश मिलता है। किसी भी अंतरराष्ट्रीय शूटिंग टीम को प्रशिक्षित करने के लिए यह लाइसेंस अनिवार्य योग्यता है।
Rewari, Rewari | Sep 27, 2026