लखनऊ मंडल की नारकोटिक्स टास्क टीम ने ट्रेन संख्या 15566 से 144 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की।
मैजापुर-गोण्डा के बीच B-3 कोच के बेडरोल केबिन से 25,920 एमएल शराब मिली, जिसकी कीमत ₹23,040 बताई गई है।
मामले में कोच अटेंडेंट आकाश कुमार पोदार को गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में उसने शराब बिहार में महंगे दाम पर सप्लाई करने की बात कबूल की।
#गोंडा #GondaNews #RPF #शराबतस्करी #ब्रेकिंगन्यूज
Gonda, Gonda | Aug 16, 2026