बाड़मेर के चौहटन नगर पालिका ने 15 अगस्त समारोह में स्कूली बच्चों के लिए टेंट लगाने की व्यवस्था की शुरू।
पिछले साल तेज धूप में बैठकर गर्मी में तपते नजर आए थे बच्चे।
वहीं, वीआईपी मेहमानों के लिए छाया और सोफों की व्यवस्था को लेकर उठे थे सवाल।मीडिया हाउस चौहटन ने समारोह के बाद स्कूली बच्चों के हित में इस मुद्दे कोउठाया था प्रमुखता से।
अब इस बार नगर पालिका और अधिकारियों ने व्यवस्था में बदलाव किया है।स्कूली बच्चों को धूप से बचाने के लिए समारोह स्थल पर टेंट लगाया जा रहा है।बच्चों के हित में उठी आवाज का असर—15 अगस्त पर दिखेगा बदला इंतजाम।
Sedwa, Barmer | Aug 14, 2026