JDU विधायक अनंत सिंह ने पार्टी नेतृत्व को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अगर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उनसे बात करके उन्हें मनाने की कोशिश करते, तो वह उनकी बात मानने के लिए तैयार थे। अनंत सिंह के अनुसार, अभी तक इस मामले में नीतीश कुमार की ओर से उनसे कोई बातचीत नहीं हुई है।
अनंत सिंह ने यह भी कहा कि ललन सिंह ने भी उनसे इस मुद्दे पर कोई चर्चा नहीं की। उन्होंने साफ किया कि यदि पार्टी नेतृत्व उन्हें बुलाता है, तो वह जरूर जाएंगे और अपनी बात सामने रखेंगे।
नीतीश कुमार से मुलाकात को लेकर अनंत सिंह ने कहा कि मुलाकात हुई थी, लेकिन उस दौरान इस मुद्दे पर कोई चर्चा नहीं हुई। उन्होंने पार्टी के भीतर अपनी भूमिका को लेकर भी सवाल उठाते हुए कहा कि JDU को तय करना चाहिए कि नीरज का योगदान ज्यादा है