ब्रेकिंग न्यूज़ | छतरपुर, मध्यप्रदेश
बालिकाओं के टॉयलेट का उपयोग और महिला शिक्षिकाओं को मानसिक प्रताड़ना के आरोप में प्राचार्य निलंबित
📍 ईशानगर, छतरपुर:
बालिकाओं के टॉयलेट का उपयोग करने एवं महिला शिक्षिकाओं को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के गंभीर आरोपों के मामले में सागर कमिश्नर ने ईशानगर के स्कूल प्राचार्य वसंत लाल प्रजापति को निलंबित कर दिया है।
बताया जा रहा है कि मामले में छतरपुर कलेक्टर द्वारा निलंबन का प्रस्ताव कमिश्नर को भेजा गया था, जिसके बाद कमिश्नर ने कार्रवाई करते हुए प्राचार्य को निलंबित कर दिया।
#BreakingNews #Chhatarpur #ईशानगर #MadhyaPradesh #Education #Suspended #ChhatarpurNews