Public App Logo
ऋषिकेश स्थित आस्था एवं आध्यात्मिकता के प्रमुख केंद्र त्रिवेणी घाट के पुनरुद्धार हेतु ₹115 करोड़ की स्वीकृति प्रदान की गई है। हमारी सरकार प्रदेश के समग्र विकास के साथ-साथ अपनी सांस्कृतिक एवं धार्मिक विरासत के संरक्षण और संवर्धन के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। इस परियोजना के माध्यम से त्रिवेणी घाट का सौंदर्यीकरण एवं आधुनिक सुविधाओं का विकास किया जाएगा, जिससे श्रद्धालुओं और पर्यटकों को बेहतर अनुभव प्राप्त होगा तथा धार्मिक पर्यटन को भी नई गति मिलेगी। - Rishikesh News